गुप्त नवरात्रि 2020 : हिन्दू धर्म में गुप्त नवरात्र के समय शक्ति के दस महाविद्याओं की विशेष रूप से आराधना की जाती है। गुप्त नवरात्र में दान - पुण्य एवं मंत्रों के जाप महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस दौरान अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं का दान करना बहुत फलदायी होता है।
निम्न राशियों को करना चाहिए यह दान :-
- मेष राशि : इस राशि के जातक के लिए देवी महाकाली को प्रसन्न करना बहुत ही अनिवार्य होता है। जिसके लिए इन्हे उरद की दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से इनकी धन की समस्याएं दूर होती है।
- वृषभ राशि : यदि कोई व्यक्ति मानसिक परेशानियों से छुटकारा चाहता है , या उसकी चिंताएं कभी अंत ही नहीं होती है। तो उसे देवी काली पर नीले कनेर के फूल अर्पण करने चाहिए। इससे उसकी विपदाओं का निवारण होगा।
- मिथुन राशि : इन राशि वाले लोगों को महाकाली पर लौंग चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाओं का निवारण होता है तथा उसे तरक्की भी मिलती है।
- कर्क राशि : इन्हे माँ काली पर कुछ लौंग के दान चढ़ाकर कपूर में प्रज्वलित कर देना चाहिए। यह करने से व्यक्ति के बिगड़ते कार्य भी बनने लगते है तथा उसे समाज में मान - सम्मान की प्राप्ति होती है।
- सिंह राशि : इन राशि के लोगों को तेज पत्ता देवी काली को अर्पणकर अपनी पुस्तकों में रखना चाहिए। इससे व्यक्ति की मेहनत और निष्ठा के साथ देवी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा , जिससे सफलता की प्राप्ति होगी।
- कन्या राशि : इन जातकों को देवी काली को कुछ लौंग के दाने अर्पण करने है , तथा उसके बाद इन्हे घी के दीप में जला देना चाहिए। ऐसा करने से लंबे समय से चलें आ रहे रोग दूर होतें है और व्यक्ति शारीरिक परेशानियों से मुक्ति पाता है।
- तुला राशि : इस राशि के लोगों को महाकाली पर पीपल के पत्तें चढ़ाने चाहिए। इससे उनके जीवन में उत्पन्न होने वाली विभिन्न बाधाएं दूर हो जाएंगी।
- वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों को देवी काली पर पानी वाला नारियल चढ़ाकर किसी गरीब को दान कर देना चाहिए। इससे उनके जीवन में धन का आभाव समाप्त हो जाएगा।
- धनु राशि : माँ काली पर जल अर्पणकर , उस जल का पूर्ण घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से बुरी नजर का मजबूत से मजबूत दोष भी नष्ट हो जाता है।
- मकर राशि : इन्हे माँ देवी पर काजल अर्पण करना चाहिए। तत पश्चात उसी काजल को अपनी आँखों में उपयोग करने से आकर्षण शक्ति में वृद्धि होगी। जिसके कारण व्यक्ति समस्त कार्य पूर्ण करवाने हेतु सक्षम होता है।
- कुम्भ राशि : इन्हे सरसों के तेल का दीपक माँ काली को अर्पण करना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाओं का निवारण होगा तथा विवाह भी जल्द ही संपन्न हो जाएगा।
- मीन राशि : इस राशि के जातकों को साबुत फल माँ काली को प्रदान करने चाहिए। अथवा गरीब बच्चों में भी पूर्ण श्रद्धा के साथ इन्हे बाटें , इससे मनोकमनाएं अत्यंत शीग्रता से पूर्ण होती है।
गुप्त नवरात्रि : दस महाविद्याओं के महा मंत्र
गुप्त नवरात्रि 2020 : जाने शक्ति के कौन से चार पीठ है गुप्त
जाने गुप्त नवरात्रि के शुभ योग