इस संसार में प्रत्येक व्यक्ति अपना जीवन भाग्यशाली बनाने की इच्छा रखते है। आखिरकार, आधुनिक समय में, जीवन एक संघर्षपूर्ण सफर बन गया है जिसके कारण सदैव यह अनुभव होता है की आप अपने जीवन में कुछ कर ही नहीं रहें है। अत्यंत प्रयासों के बाद भी कोई ख़ास सफलता प्राप्त न होना या प्रत्येक कार्यों का निराशाजनक परिणाम आपको दुखद बना सकता है। आरंभिक सभ्यता के बाद से, मनुष्य ने प्रकृति में, बुरी किस्मत के समाधान की कोशिश की है, और इस संदर्भ का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र रत्न रहा है।
पेरिडॉट
इसे विशेष रूप से मनी स्टोन भी कहा जाता है। धन के बारे में सोचते समय यह क्रिस्टल पत्थर आपके दिमाग को स्पष्ट करने में मदद करता है, और आपके मस्तिष्क को सही विकल्प बनाने की शक्ति देता है। यह पत्थर इच्छाशक्ति, कल्याण और जीवन शक्ति को बढ़ाता है। यदि आप अपने मनी मेकिंग गतिविधियों में अच्छे भाग्य चाहतें हैं, तो पेरिडॉट से बने गहने पहनना शुभ है।
माय ज्योतिष के अनुभवी ज्योतिषाचार्यों द्वारा पाएं जीवन से जुड़ी विभिन्न परेशानियों का सटीक निवारण
पाइराइट
यह प्राकृतिक रत्न सोने जैसा दिखता है और यह धन, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। इसका विकराल रूप सूरज की उन किरणों को दर्शाता है, और यह आपको सूर्य की पुनर्जीवित ऊर्जा से जोड़ता है। पाइराइट के गहने पहनने से, आप तीसरे सौर चक्र और जीवन शक्ति में वृद्धि महसूस करते है । यह पत्थर जीवन के लिए एक उत्साह देता है, जो निर्णय लेते समय महत्वपूर्ण होता है।
एमेथिस्ट
वैकल्पिक गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय क्रिस्टल में से एक है। हालांकि, आप यह नहीं जानते होंगे कि लंबे समय तक, जिन क्षेत्रों में पत्थर की उत्पत्ति होती है, वहां के लोग इसे हमेशा सौभाग्य से जोड़ते हैं। यह रत्न सद्भाव लाता है और सबसे कठिन परिस्थितियों में संतुलन बनाएं रखने में सहायक होता है। आपकी अंतर्ज्ञान और आंतरिक आवाज़ को जोड़कर, पत्थर आपकी निर्णय लेने की प्रक्रिया को बढ़ाता है और आपको जीवन शक्ति के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
यह भी पढ़े :-
Kaal Sarp Dosh - यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य है काल सर्प दोष से परेशान, तो जरूर पढ़ें !
साढ़े - साती के प्रकोप से बचाव हेतु सावन में करें यह सरल उपाय
Sawan 2020: जाने सावन माह से जुड़ी यह 3 मान्यताएं