myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Astrology significance of tilak according to weekdays

वार के अनुसार लगाएं माथे पर टीका तो मिल सकते हैं शुभ परिणाम

Myjyotish Expert Updated 24 Jan 2021 02:59 PM IST
Tilak
Tilak - फोटो : Myjyotish
विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दू परम्परा के अनुसार मस्तक पर तिलक (टिका) लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे सात्विकता का प्रतीक भी कहा गया है। कहते हैं कि विजयश्री प्राप्त करने के लिए रोली, हल्दी, चन्दन या फिर कुम्कुम का तिलक लगाया जाता है। यदि तिलक वार या दिन के अनुसार लगाया जाए तो चमत्कारिक परिणाम मिल सकते हैं।

रविवार को हरा चंदन

रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य का माना जाता है. इस दिन के ग्रह स्वामी है सूर्य ग्रह जो ग्रहों के राजा हैं। रविवार के दिन लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं। भगवान विष्णु की कृपा रहने से जहां मान-सम्मान बढ़ता है तथा इन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

सोमवार को लगाएं सफेद तिलक

सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है। इस वार का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा मन का कारक ग्रह माना गया है इसलिए अपने मन को काबू में रखकर मस्तिष्क को शीतल और शांत बनाए रखने के लिए आप सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इस दिन विभूति या भस्म भी लगा सकते हैं।

मंगलवार को लाल रंग

मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है इसलिए इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने से ऊर्जा और कार्यक्षमता में विकास होता है। इससे मन की उदासी और निराशा हट जाती है और दिन शुभ बनता है।

कुम्भ 2021 में शिव शंकर को करें प्रसन्न कराएं रुद्राभिषेक, समस्त कष्ट होंगे दूर

बुधवार को लगाएं सूखा तिलक

बुधवार का दिन भगवान गणेश और मां दुर्गा का माना जाता है। इस दिन का ग्रह स्वामी है बुध ग्रह। इस दिन सूखे सिंदूर (जिसमें कोई तेल न मिला हो) का तिलक लगाना चाहिए। इस तिलक से बौद्धिक क्षमता तेज होती है और दिन शुभ रहता है।

गुरुवार को लगाएं पीला तिलक

गुरुवार को बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता है और बृहस्पति ऋषि देवताओं के गुरु हैं। इस दिन के देवता ब्रम्हा जी को माना जाता है। इस दिन का स्वामी ग्रह है बृहस्पति ग्रह। गुरु को पीला या सफेद मिश्रित पीला रंग प्रिय है। इस दिन सफेद चन्दन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर लेप को माथे पर लगाना चाहिए या टीका लगाना चाहिए। हल्दी या गोरोचन का तिलक भी लगा सकते हैं। इससे मन में पवित्र और सकारात्मक विचार तथा अच्छे भावों का उद्भव होगा जिससे दिन भी शुभ रहेगा और आर्थिक परेशानी का हल भी निकलेगा।

शुक्रवार को लगाएं लाल चंदन

राजेश जैन एस्ट्रोलॉजर के अनुसार शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का है। इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह है। इस ग्रह को दैत्यराज भी कहा जाता है। दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य थे। इस दिन लाल चंदन लगाने से जहां तनाव दूर रहता है वहीं इससे भौतिक सुख- सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। इस दिन सिंदूर भी लगा सकते हैं।

शनिवार को भस्म करेगी चमत्कार

शनिवार का दिन भैरव, शनि और यमराज का माना जाता है. इस दिन के ग्रह स्वामी है शनि ग्रह। शनिवार के दिन विभूत, भस्म या लाल चंदन लगाना चाहिए जिससे भैरव महाराज प्रसन्न रहते हैं और किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देते तथा इनका दिन भी काफी शुभ रहता है।

यह भी पढ़े :-           

 पूजन में क्यों बनाया जाता है स्वास्तिष्क ? जानें चमत्कारी कारण

यदि कुंडली में हो चंद्रमा कमजोर, तो कैसे होते है परिणाम ?

संतान प्राप्ति हेतु जरूर करें यह प्रभावी उपाय
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X