myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Astrology shani sade saati zodiac signs last step remedies significance

जानिए कौन सी राशि शनि साढ़ेसाती के आखिरी चरण से गुजरेगी, होगा कष्टों से निवारण

My jyotish expert Updated 02 Dec 2021 01:31 PM IST
Shani Sade Sati 2022
Shani Sade Sati 2022 - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन
शनि देव के क्रोध और कृपा की कहानियों से हम सभी अवगत हैं। इन्हें न्याय का देवता कहा जाता है जो व्यक्ति के साथ को कर्मों के हिसाब से न्याय करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे महत्वपूर्ण ग्रह बताया गया है। शनि को सबसे अधिक क्रोध करने वाला ग्रह भी कहा जाता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ यह बड़े ही शांत और भावुक भी है। कुल सभी नौ ग्रहों में शनि देव की चाल बेहद धीमी होती है। यदि किसी व्यक्ति के ऊपर शनि के चलते अच्छे और बुरे दिन चल रहे हैं तो अच्छे दिनों की अवधि तो आनंददायक होती ही है। लेकिन जब बात आती है बुरे दिनों की तो यह कष्टदायक समय भी शनि देव की चाल के तरह ही धीमी गति से चलते हुए लंबे समय तक चलता रहता है। इस दौरान लोगों को काफी कष्टों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने का तत्काल कोई उपाय भी आसानी से नहीं मिलता। इसका शिकार केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि बड़े -से -बड़े देवता  भी हुए हैं। शनि के प्रकोप से कोई बच नहीं पाया है। अपने कर्मों के अनुसार किसी को कम, तो किसी को अधिक दंड शनिदेव से जरूर मिला है। 

जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर होगा प्रभाव

                      शनि को एक राशि से किसी अन्य दूसरी राशि में प्रवेश करने पर तकरीबन ढाई वर्ष तक का समय लग जाता है। शनि का यह राशि परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि किसी मनुष्य के ऊपर शनिदेव की कृपा होती है तो उसे रंक से राजा तक बनने में देरी नहीं लगती। शनिदेव किसी के ऊपर प्रसन्न होते हैं वह व्यक्ति इस संसार में तरह-तरह के सुखों का भोग करता है और जीवन में सभी सुख सुविधाओं का आनंद लेता है। लेकिन अगर किसी मनुष्य के ऊपर शनि की कुदृष्टि हो तो वह दर-दर की ठोकरें खाता फिरता है।

शनि का प्रकोप इतना तेज है किया जिस भी राशि में विराजते हैं, उस राशि के अलावा उसके आगे और पीछे की राशियों पर भी शनि की साढ़ेसाती का असर होता है। बात करें शनि की साढ़ेसाती के चरणों की तो यह तीन होते हैं और प्रत्येक चरण की समय सीमा लगभग ढाई साल तक की होती है। साढ़ेसाती के पहले चरण को उदय के नाम से जाना जाता है। दूसरे चरण को शिखर और तीसरे चरण को अस्त कहा जाता है। इन तीनों चरणों में पहले और दूसरे चरण में शनि की साढ़ेसाती के कारण मनुष्य को कई सारी मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ता है। हालांकि, तीसरे चरण में व्यक्ति का कष्ट धीरे-धीरे कम होता जाता है और व्यक्ति लाभ की ओर बढ़ता है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव अपने आखिरी चरण में मनुष्य को अपनी गलती सुधारने का मौका भी देते हैं।

                        वर्तमान समय में शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण कुंभ राशि के लोगों पर चल रहा है। दूसरा चरण मकर राशि के लोगों पर और तीसरा चरण जो कि अंतिम, धनु राशि पर चल रहा है। तीसरे चरण से चल रहे धनु राशि वालों के जातकों को अपनी गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इस दौरान पहले की तुलना में अब उनके कष्टों का निवारण होगा। इसके अलावा कार्य क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। शनि देव के आशीर्वाद से इस अवधि के दौरान नौकरी में तरक्की मिलने के आसार रहते हैं। जो भी पूर्व से रुके हुए अधूरे कार्य हैं, वह भी पूरे हो जाएंगे। शनि का अगला राशि परिवर्तन साल 2022 के 29 अप्रैल में होगा, जब वह मकर राशि से होते हुए कुंभ राशि में अपना गोचर करेंगे। शनि के चाल बदलने से धनु राशि के जातकों को साढ़ेसाती से राहत मिल जाएगी।

आसानी से देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में, यहाँ क्लिक करें

जीवन के संकटों से बचने हेतु जाने अपने ग्रहों की चाल, देखें जन्म कुंडली

दरिद्रता से मुक्ति के लिए ज़रूरी है अपने ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी, देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X