- मकर संक्रांति के दिन तिल के तेल से मालिश करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे धार्मिक दृष्टिकोण से भी शुभ माना जाता है और वैज्ञानिक दृष्टि से इससे शरीर की सारी गंदगी साफ हो जाती है।
- अपने मन की कोई इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते पानी में प्रवाहित करें। साथ ही एक लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर किसी जरूरतमंद को दान करें। आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी
- शास्त्रों में तिल के लाभ के बारे में उल्लेख किया गया है, मकर संक्रांति के दिन पानी में काले तिल डालकर स्नान करना चाहिए। यह उपाय व्यक्ति की बुरी नजर से रक्षा करता है।
- मकर संक्रान्ति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन उड़द की दाल और चावल का दान किया जाता है। साथ ही चिउड़ा, सोना, ऊनी वस्त्र, कम्बल आदि दान करने का भी महत्व है। दान के बाद बिना तेल वाला भोजन करना चाहिए और यथाशक्ति अन्य लोगों को भी भोजन देना चाहिए।
- मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने पर सभी कष्टों का निवारण हो जाता है । इसलिये इस दिन दान जप तप का विशेष महत्व है।
- संक्रांति पर तिल का दान जरुर करना चाहिए। तिल का दान करने से शनि दोषों से मुक्ति तो मिलती ही है इसके साथ ही राहु-केतु के बुरे प्रभाव भी नष्ट हो जाते हैं। पंडित जी बताते हैं की संक्रांति के दिन तिल का दान करने से कालसर्प योग, साढ़ेसाती, ढैय्या, पितृदोष आदि में भी छुटकारा मिलता है।
- ऐसी मान्यता है कि इस दिन दिया गया दान विशेष फल देने वाला होता है। इस दिन व्यक्ति को किसी गृहस्थ ब्राह्मण को भोजन या भोजन सामग्रियों से युक्त तीन पात्र देने चाहिए। और संभव हो तो यम, रुद्र और धर्म के नाम पर गाय का दान करना चाहिए। यदि किसी के बस में ये सब दान करना नहीं है, तो वह केवल फल का दान करें, लेकिन कुछ न कुछ दान जरूर करें।
- संक्रांति के दिन स्नान के बाद सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और जल में थोड़े से काले तिल भी मिला लें। इस उपाय को करने से सूर्यदेव की विशेष कृपा मिलती है।
- मकर संक्रांति पर तिल के बने व्यंजन खाने की परंपरा है। तो इस दिन तिल के बने लड्डू जरुर खाना चाहिए, यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद रहता है।
पूजन में क्यों बनाया जाता है स्वास्तिष्क ? जानें चमत्कारी कारण
यदि कुंडली में हो चंद्रमा कमजोर, तो कैसे होते है परिणाम ?
संतान प्राप्ति हेतु जरूर करें यह प्रभावी उपाय