हम सभी सुबह-सुबह उठ कर अनेक नियम का पालन करते हैं। प्रातः उठकर कई लोग पहले भगवान की आराधना भी करते हैं ताकि उनका दिन शुभ हो। परन्तु ऐसी कई चीजें है जो हमें सुबह उठकर नहीं करना चाहिए। सुबह जब आप उठते हैं तो भूलकर भी रसोई घर में इन चीजों को ना देखें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आ जाती है। रसोई को घर का मुख्य अंग कहा जाता है। यहां अगर वास्तुदोष उत्पन्न होता है तो इसका असर पुरे घर परिवार पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में रसोई घर को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है।
रसोई घर में ऐसी कई चीजें हैं जो हमें नहीं देखना चाहिए और कुछ ऐसे कार्य हैं जो नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माँ अन्नपूर्णा नाराज़ हो जाती हैं। घर में धन की कमी भी होने लगती है। साथ ही परिवार में वाद-विवाद भी बढ़ती है।
रसोई घर की दिशा भी सही होना ज़रूरी है। साथ ही जल और अग्नि की दिशा भी सही जगह होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, रसोई घर में दो ऊर्जा होती है जिसे साकारात्मक और नाकारत्मक कहते हैं। इन ऊर्जा का संतुलन बनाए रखना चाहिए।
रसोई घर में अगर आप आइना रखते हैं तो इसे अशुभ कहा जाता है। इससे घरो में वाद-विवाद अधिक बढ़ता है।
पूजा घर कभी भी रसोई घर में नहीं होना चाहिए। क्योंकि इसमें कई प्रकार के भोजन बनते हैं जो की शुद्ध नहीं माना जाता है।
स्त्रियों को सुबह स्नान कर के ही रसोई घर में जाना चाहिए। मां अन्नपूर्णा की एक तस्वीर अवश्य लगाएं। इससे मां की कृपा सदैव बनी रहती है। घर में सुख-शांति बनी रहती है।
इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन : 13 से 21 अप्रैल 2021 - Kamakhya Bagalamukhi Kavach Paath Online
आइए जानते हैं कि वह कौन सी वस्तु है जिसे सुबह-सुबह नहीं देखना चाहिए।
- चाक़ू जैसी चीजों को सुबह-सुबह न देखें। इससे नाकारात्मक ऊर्जा फैलती है। घर में कलेश भी बढ़ता है।
- बार-बार दूध गिरना, तेल गिरना, खाने में ज्यादा नमक देना, हाथ जलना को अशुभ माना जाता है।
- खाने को कभी खिला ना छोड़े। बर्तनो को हमेशा साफ़ रखें। ऐसे स्थान पर मां अन्नपूर्णा कभी वास नहीं करती हैं।
- जिस रसोई घर में हमेशा मास-मछली पकाई जाती है। उस जगह पर कभी भी मां अन्नपूर्णा वास नहीं करती है।
ये भी पढ़े :
नवरात्रि 2021 : नवदुर्गा से जुड़े ये ख़ास तथ्य नहीं जानते होंगे आप
कालिका माता से जुड़े ये ख़ास रहस्य, नहीं जानते होंगे आप
जानें कुम्भ काल में महाभद्रा क्यों बन जाती है गंगा ?