कर्ज चढ़ने पर करें ये उपाय -
मसूर की दाल का उपाय
कर्ज उतारने के लिए आप मसूर की दाल का ये उपाय करें। इस उपाय को करने से धन लाभ होगा और कर्ज आसानी से उतर जाएगा। कर्ज उतारने के लिए बस मसूर की दाल का दान करें और श्री वासुपूज्य स्वामि भगवान को मंगलवार के दिन ये जसवंति़ के 108 पुष्प अपॅण करे। इस उपाय के तहत मंगलवार को स्नान करके पुजा के कपडे मंदिर जाएं। इसके बाद मसूर की दाल का दान भी करें। ये उपाय आप सुबह को 6 बजे करें। ये उपाय करने से आप पर चढ़ा कर्ज उतर जाएगा।
ईशान कोण की रखें सफाई
ईशान कोण घर का सबसे शुद्ध कोणा माना जाता है और यही वजह है कि इस जगह पर ही मंदिर बनाने की सलाह वास्तु शास्त्र में दी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण को हमेशा साफ रखना चाहिए। दरअसल जिन लोगों के घरों में ईशान कोण साफ नहीं होता है और सदा यहां गंद पड़ा रहता है। उन्हें धन हानि होती है। इसलिए आप ईशान कोण को हमेशा साफ रखें। ऐसा करने से आपको धन हानि होना बंद हो जाएगी और पैसों के बंद स्तोत्र भी खुल जाएंगे।
मुख्य दरवाजे पर लगाएं शीपाश्वनाथ भगवान की प्रतिमा
घर के मुख्य दरवाजे पर की श्री पाश्वनाथ भगवान की प्रतिमा लगाएं। याद रहे कि इन प्रतिमा का रंग हरा ही हो। साथ में ही । ये प्रतिमा बुधवार के दिन ही लगाएं।
गाय को खिलाएं दाल
लाख कोशिशों के बाद भी अगर आप कर्ज नहीं चुक पा रहा है। तो आप बुधवार को ये उपाय करें। इस उपाय के तहत सवा पाव मूंग पानी में उबाल लें। उसके बाद इस छान लें। इसमें गुड़ और घी मिला दें। अब इसे किसी गाय को खिला दें। लगातार पांच बुधवार ये उपाय करने से चढ़ा सारा कर्ज उतर जाएगा।
नए वर्ष की करें शुभ शुरुआत, समस्त ग्रह दोषों को समाप्त करने हेतु कराएं नवग्रह पूजन - नवग्रह मंदिर, उज्जैन
लक्ष्मी मां की करें पूजा
लक्ष्मी मां धन की देवी मानी जाती हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन इनकी पूजा करें और इन्हें कमल का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से कर्ज उतर जाएगा और धन लाभ भी होगा।
कर्ज लेते और देते समय रखें ध्यान
अगर आप कर्ज लेते हैं, तो इसे केवल बुधवार के दिन ही लें। ऐसा माना जाता है कि बुधवार को लिया गया कर्ज आसानी से उतर जाता है।
कभी भी शनिवार को कर्ज ना लें। शनिवार के दिन लिया गया कर्ज उतारने में कई साल लग जाते हैं।
हमेशा शुभ मुहूर्त पर ही पैसे उधार लें। दरअसल राहु काल के समय लिया गया कर्ज कभी भी नहीं उतर पाता है और व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ जाता है।
कर्ज वापसी के लिए मंगलवार का दिन उत्तम रहता है। इसलिए जब भी आप किसी को कर्ज चुकाने जाए तो इसी दिन उसे पैसे वापस करें। ऐसा करने से आप पर फिर कभी कर्ज नहीं चढ़ेगा।
ऊपर बताए गए उपायों और जरूरी बातों का पालन करने से आप पर चढ़ा कर्ज आसानी से उतर जाएगा और कर्ज के बोझ से मुक्ती मिल जाएगी।
यह भी पढ़े :-
पूजन में क्यों बनाया जाता है स्वास्तिष्क ? जानें चमत्कारी कारण
यदि कुंडली में हो चंद्रमा कमजोर, तो कैसे होते है परिणाम ?
संतान प्राप्ति हेतु जरूर करें यह प्रभावी उपाय