- अधिक मास में भगवान विष्णु का शंख में साफ पानी भरकर अभिषेक करना चाहिए ।
- भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत ही प्रिय होता है इसलिए उन्हें पीले फल पीले फूल और पीले रंग की मिठाई अर्पित करनी चाहिए |
- अधिक मास में भगवान विष्णु के साथ - साथ अगर माता लक्ष्मी की पूजा की जाए तो घर में धन की वर्षा होती है |
- विष्णु जी प्रसन्न होते हैं अगर अधिक मास में रोज शाम को तुलसी के पौधे के आगे देसी घी का दीपक जलाएंगे |
- अधिक मास में भगवान विष्णु का कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर अभिषेक करना चाहिए । भगवान विष्णु की कृपा आप पर हमेशा बरसती रहेगी |
- अधिक मास की रोज शाम को पीपल के पेड़ पर मीठा जल चढ़ाना चाहिए क्योंकि माना जाता है कि भगवान विष्णु पीपल के पेड़ में वास करते हैं |
- अधिक मास में अपनी श्रद्धा अनुसार दान करना चाहिए | दान सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है और भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं और आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं |
- अधिक मास में विष्णु भगवान की पूजा करने से चर्म रोग खत्म होता है । सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है |
- अधिक मास में मंदिर जाकर अन्न दान जरूर करना चाहिए। शास्त्रों में लिखा है कि अधिक मास में जो भी व्यक्ति पुरुषोत्तम भगवान की पूजा करेगा उसे तत्काल फल की प्राप्ति होगी |
- अधिक मास में सुबह उठकर किसी नदी में स्नान करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं और पति की आयु में वृद्धि होती है |
- अधिक मास के हर दिन विष्णु मंदिर जाने से विष्णु भगवान बहुत ही प्रसन्न होते हैं और आर्थिक समृद्धि का वरदान देते हैं ।
- मलमास के दौरान 7 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाने से नौकरी में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती है और प्रमोशन भी मिलने लगता है।
Adhik Maas 2020: अधिक मास क्यों है महत्वपूर्ण जानें पौराणिक कथा
Adhik Maas 2020: इस वर्ष बन रहें है ख़ास संयोग, जानें क्यों विशेष है अधिक मास
Adhik Maas 2020: अधिक मास में भूलकर भी नहीं करने चाहिए यह काम