आए आपको बताए नवग्रह पूजा करने से लाभ :
- नवग्रह पूजा करने से अच्छे स्वास्थ्य, ज्ञान, समृद्धि, सद्भाव, सफलता का वरदान प्राप्त होता है |
- नवग्रह पूजा करते समय उनके सभी मंत्रों का जाप करने से कार्यों में आने वाली बाधा दूर हो जाती है और रुके हुए काम भी पूरे हो जाते है |
- कई पूजा व्यक्तिगत ग्रहों की पूर्ति के लिए की जाती है । कुछ सबसे लोकप्रिय पूजाओं में मांगलिकों के लिए कुंभ विवाह पूजा शामिल है, जो व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनों में स्थिरता प्रदान करते हुए, मंगल दोष को पूरी तरह से दूर करती है। यह पूजा मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव से बचाती है और शांत करती है और उस व्यक्ति को आशीर्वाद प्राप्त होता है और सफलता के भी मार्ग खुल जाता है |
- नवग्रह मंत्रों से ग्रह शांत होते है और जो भी ग्रह अपना शुभ प्रभाव दिखा रहे होते है उनको भी और मजबूत करते है |
- नवग्रह पूजा व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में बाधाओं को दूर करता है
- नवग्रह पूजा करने से सभी वास्तु दोष दूर हो जाते है और लंबी उम्र का वरदान प्राप्त होता है |
- नवग्रह पूजा उन लोगों के लिए लाभकारी है जो अपने करियर / व्यवसाय या पारिवारिक जीवन में बार-बार बाधाओं, देरी, संघर्ष या नुकसान का सामना कर रहे हैं।
- केतु ग्रह पूजा मंत्र जाप और यज्ञ बाधाओं को दूर करने, आत्म-शांति, आध्यात्मिक उत्थान और संतोष के लिए किया जाता है।
- बुध ग्रह पूजा मंत्र जप और यज्ञ रिश्तों में सुधार, भावनात्मक स्थिरता प्राप्त करने और बेहतर संचार के लिए किया जाता है।
- मंगल ग्रह पूजा मंत्र जाप और यज्ञ इच्छाओं की पूर्ति, विवाह, समृद्धि और मान्यता प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
पूजन में क्यों बनाया जाता है स्वास्तिष्क ? जानें चमत्कारी कारण
यदि कुंडली में हो चंद्रमा कमजोर, तो कैसे होते है परिणाम ?
संतान प्राप्ति हेतु जरूर करें यह प्रभावी उपाय