हम किसी भी कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त अवश्य देखते हैं। माना जाता है कि कोई भी कार्य शुभ मुहूर्त पर करने से सफल होता है। हिन्दू धर्म में इसका सबसे ज्यादा महत्व है। शादी, नया व्यापार, जमीन खरीदना या अन्य कोई काम शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त का होना बहुत ही आवश्यक है। तो आइए जानते हैं किस दिन कौन सा नया कार्य शुरू करना चाहिए।
मंगलवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं, नए मकान का निर्माण करना चाहते हैं। यह दिन आपके लिए सबसे शुभ होगा।
यदि आप नए रेस्टोरेंट या खाने-पीने से सम्बंधित कोई भी नई दुकान खोलना चाहते हैं तो सोमवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन कोई भी खानपान से संबंधित कार्य करने से सफलता मिलती है।
इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन : 13 से 21 अप्रैल 2021 - Kamakhya Bagalamukhi Kavach Paath Online
यदि आप कोई भी कार्य धार्मिक, शिक्षा से जुड़ा करना चाहते हैं तो गुरूवार का दिन आपके लिए सबसे शुभ है। माना जाता है कि गुरूवार को यह काम शुरू करने से सफलता मिलती है और काम काफी लम्बे समय तक चलता है।
यदि आप शेयर बाजार, धन के लेन-देन से सम्बंधित कार्य करना चाहते हैं तो आपके लिए बुधवार का दिन सबसे अच्छा है। माना जाता है कि बुधवार को किसी भी धन सम्बंधित कार्य करने से अनेक लाभ होता है।
ये भी पढ़े :
नवरात्रि 2021 : नवदुर्गा से जुड़े ये ख़ास तथ्य नहीं जानते होंगे आप
कालिका माता से जुड़े ये ख़ास रहस्य, नहीं जानते होंगे आप
जानें कुम्भ काल में महाभद्रा क्यों बन जाती है गंगा ?