कहते हैं वक़्त कभी किसी के लिए नहीं रुकता। पर हम यह कभी नहीं जानते की आने वाला वक़्त हमारे लिए अच्छा होने वाला है या बुरा। विज्ञान चाहे जितनी भी तरक्की कर ली हो पर वक़्त को कभी कोई बदल नहीं पाया और ना ही इस पर किसी का बस है। लेकिन आपके जीवन में आस-पास हमेशा कोई न कोई संकेत मिलता रहता है जिससे पता चलता है की आने वाला समय आपके लिए अच्छा है या बुरा। पर ज्यादातर इंसान इन इशारों को समझ नहीं पाते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कुछ संकेतो के बारे में।
शास्त्रों के अनुसार, छिपकली अच्छे और बुरे दोनों का संकेत देती है। अगर आप दो छिपकलियों को लड़ते देख रहे हों तो यह आपके लिए संकट की बात हो सकती है। इसीलिए जब भी किसी छिपकली को लड़ते देखें तो उसे अलग कर दें।
इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन : 13 से 21 अप्रैल 2021 - Kamakhya Bagalamukhi Kavach Paath Online
अगर आप सपने में आम खा रहे हैं तो इसका संकेत शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। साथ ही आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है।
सुबह-सुबह अगर आप कोई कार्य से पहल मकड़ी के जाले में मकड़ी घूमती हुई दिख रही हो तो इसका भी शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि आपका कार्य सफल होने वाला है।
जब आप घर से बाहर हों और कोई पक्षी आपके सामने बिना पंख हिलाए बैठ जाए तो समझ लीजिये की आपकी मनोकामना जल्द ही पूर्ण होने वाली है।
ये भी पढ़े :
नवरात्रि 2021 : नवदुर्गा से जुड़े ये ख़ास तथ्य नहीं जानते होंगे आप
कालिका माता से जुड़े ये ख़ास रहस्य, नहीं जानते होंगे आप
जानें कुम्भ काल में महाभद्रा क्यों बन जाती है गंगा ?