- गले पर तिल होना जातक के सुरीला होने की निशानी होती है।
- वहीं स्त्रियों की छाती पर तिल का होना उनके पुत्रवान होने की भविष्यवाणी करता है आदि।
इसी तरह शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर बने अलग-अलग वर्ण और आकार के तिलों का अपना फलादेश होता है। इन तिलों के बारें में जानकर आप यह निर्णय ले सकते हैं कि सामने वाला इंसान कैसा है और कैसा नहीं? पुरुषों और महिलाओं के शरीर पर तिल का फलादेश कई जगह अलग-अलग होता है।
- माथे पर तिल हो तो जातक बलवान होता है।
- जिस व्यक्ति के ललाट पर दायीं तरफ तिल हो, वह प्रतिभा का धनी होता है, और बायीं तरफ होने पर व्यक्ति फिजूलखर्च करने वाला होता है।
- जिस के ललाट के मध्य में तिल हो, वह व्यक्ति अच्छा प्रेमी सिद्ध होता हैं।
- ठुड्डी पर तिल हो तो वह जातक स्त्री के प्रेम में नही पड़ता, किंतु वह जीवन में सफल व संतुष्ट रहता है।
- दोनो भौहो के बीच तिल हो तो उस जातक को यात्रा बहुत करनी पड़ती है।
- दायीं भौ पर तिल वाले व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सफल रहता है।
- दाहिनी आंख पर तिल हो तो वह लोग अच्छे प्रेमी होता है और बायीं आंख पर तिल हो तो ऐसे जातकों का स्त्री से विवाद या कलह होता रहता है।
- आंख पर तिल व्यक्ति को कंजूस बनाता है।
- जिसके आंख के अंदर तिल हो, वह व्यक्ति नरमदिल अर्थात भावुक होता है।
- पलको पर तिल व्यक्ति को संवेदनशील और एकांत प्रिय बनाता है।
- दाएं गाल पर तिल हो तो जातक धनी होता है, और वैवाहिक जीवन सफल रहता है।
- बाएं गाल पर तिल हो तो जातक का खर्चीला होता है तथा उसका जीवन संघर्षपूर्ण रहता हैं।
- होठ पर तिल हो तो जातक विषय-वासना में रत रहता हैं।
- जिसके मुंह के पास तिल होता है, वह जीवन में खुब धन कमाता हैं।
- जिस व्यक्ति के नाक पर तिल होता हैं व अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारीत करता है और उसे प्राप्त भी करता हैं।
- कान पर तिल हो तो जातक अल्पायु होता है, परन्तु वह धीर-गंभीर और विचारों वाला होता है।
Adhik Maas 2020: अधिक मास क्यों है महत्वपूर्ण जानें पौराणिक कथा
Adhik Maas 2020: इस वर्ष बन रहें है ख़ास संयोग, जानें क्यों विशेष है अधिक मास
Adhik Maas 2020: अधिक मास में भूलकर भी नहीं करने चाहिए यह काम