तो आइए आज जानते है इन सब के बारे में...
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कम से कम एक घड़ी का होना बहुत ही जरूरी है और घर में घड़ी का सही दिशा में भी लगा होना बहुत जरूरी होता है। नहीं तो आप को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि- आर्थिक तंगी, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक जानें घड़ी सही दिशा और उसके घर में कैसा होना चाहिए।
घर में बंद घड़ी न रखें:
घर में बंद घड़ी को कभी भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में बंद घड़ी को रखते है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर का वातावरण भी खराब हो जाता है। अगर आपके घर में भी बंद घड़ी रखी हुई है तो उसे हटा दें या उसे तुरंत सही करवा लें।
टूटी हुई घड़ी भी घर में न रखें:
घर में कभी भी टूटी हुई घड़ी को भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर आपके घर में टूटी हुई घड़ी रखी है तो इसे भी घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कहते है कि इसे घर के लिए दुर्भाग्य माना जाता है। घर में कई तरह की परेशानियां बनी रहती है और साथ ही घर का वातावरण भी खराब होता है।
उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं घड़ी:
घर या ऑफिस में हमेशा घड़ी को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिशा घड़ी को लगाने के लिए शुभ मानी जाती है।
हल्के रंग की घड़ी घर में लगाएं:
घर में हल्के रंग की घड़ी को लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर में गहरे रंग की घड़ी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है जिसे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:
साप्ताहिक राशिफल 21 जून से 27 जून: जानिए इस सप्ताह किन राशियों का रहेगा शुभ भाग्य,और किन राशियों को रहना होगा सतर्क
साप्ताहिक लव राशिफल 21जून- 27 जून: जानिए कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन
साप्ताहिक टैरो राशिफल 21 जून से 27 जून: जानिए इस सप्ताह टैरो कार्ड से किन