मेष राशि:- मेष राशि के जातकों का मंगल उच्च का होता है। जिस कारण इनकी कुंडली में सूर्य अपना एक मजबूत स्थान बनाकर रखते हैं। इसलिए इस राशि के जातकों योद्धा माना जाता है। मान्यता है कि इस राशि के लोग दुनिया में किसी से नहीं डरते हैं और अपनी ताकत के बल पर कार्यों में सफलता हासिल करते हैं.!
वृष राशि:- कहते हैं कि वृष राशि के जातकों के सामने कोई भी परेशानी आए ये कभी भी घबराते नहीं है। बल्कि डटकर मुश्किलों का सामना करते हैं। ये दूसरों के साथ ही खुद पर भी कोई आंच नहीं आने देते हैं।
कालभैरव जयंती पर दिल्ली में कराएं पूजन एवं प्रसाद अर्पण, बनेगी बिगड़ी बात - 07 दिसंबर 2020
सिंह राशि:- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सिंह राशि के जातक भी किसी से कभी नहीं डरते। क्योंकि यह राशि भगवान सूर्य की स्वराशि है। भगवान सूर्य को समस्त ग्रहों का राजा माना जाता है। इस कारण माना जाता है कि सिंह राशि वालों का मंगल बहुत उच्च होता है। मंगल का स्थान मजबूत होने के कारण ये लोग बाहुबली होते हैं और इनका दिमाग भी काफी तेज होता है। इसलिए इन्हें मात देना आसान नहीं होता।
धनु राशि:- शास्त्री जी ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धनु राशि के जातक भी सूर्य के कुल में आते हैं। यही वजह है कि इस राशि के जातकों को भी किसी व्यक्ति या परेशानी से डर नहीं लगता। कहते हैं इस राशि के जातकों को हारना कतई पसंद नहीं होता। यही वजह है कि ये बड़ी से बड़ी परेशानी से अंतिम समय तक लड़ते रहते हैं और जीत हासिल करके ही रहते हैं.!!
यह भी पढ़े :-
पूजन में क्यों बनाया जाता है स्वास्तिष्क ? जानें चमत्कारी कारण
यदि कुंडली में हो चंद्रमा कमजोर, तो कैसे होते है परिणाम ?
संतान प्राप्ति हेतु जरूर करें यह प्रभावी उपाय