नवरात्रि पर कन्या पूजन से होंगी मां प्रसन्न, करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी : 13 अक्टूबर 2021- Navratri Kanya Pujan 2021
मूलांक 9 वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है
अंक ज्योतिष के हिसाब से किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के अनुसार उसके भविष्य को लेकर जानकारी पता लगाई जा सकती है। अक्सर आपने देखा ही होगा कि कुछ लोगों पर मां लक्ष्मी सदैव ही मेहरबान रहती हैं, व उनके पास धन और जायदाद की बिल्कुल भी कमी नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से आपका भविष्य कैसा रहेगा, यह मनुष्य की जन्म की तारीख के मूलांक तय हो जाता हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 9, 27 या फिर 18 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है।
मूलांक 9 के लोग धन-संपत्ति के मामले में काफी ज़्यादा भाग्यशाली होते हैं। इस मूलांक के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं, जिनकी कृपा से इस मूलांक के लोग काफी शक्तिशाली और ऊर्जावान भी होते हैं। इनकी इच्छा शक्ति भी काफी मजबूत होती है। तो आइये जानते हैं कि मूलांक 9 के जातकों का कैसा स्वभाव और भविष्य रहता है।
अपनी बात पर हमेशा कायम रहते हैं :
अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के जातक अपनी बात के बहुत पक्के होते हैं। इनका यह गुण दूसरे लोगों को काफी पसंद भी आता है। यह एक बार जो बात कह देते हैं, उस पर हमेशा कायम भी रहते हैं। ये लोग बेहद ही बुद्धिमान भी होते हैं लेकिन इनका जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ होता है। इस मूलांक के लोगों को अपने जीवन में कई बड़ी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है।
गुस्सैल स्वभाव:
मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव बेहद ही गुस्से वाला होता है, जिस कारण अक्सर इनका दूसरों के साथ मन-मुटाव बना रहता है। इस मूलांक के लोगों की अपने भाई-बहनों से भी नहीं बनती है। अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण अक्सर इस मूलांक के लोग मुश्किलों में फंस जाते हैं। इस मूलांक के लोग हमेशा अच्छे जीवनसाथी की तलाश में रहते हैं। इन लोगों के प्रेम संबंधों में काफी परेशानियां भी आती हैं।
मूलांक 9 के जातकों को राजनीति में काफी दिलचस्पी होती है। धन-संपत्ति के साथ ही यह अपने करियर में ऊंचाइयों को छूते हैं। इस मूलांक के लोग अक्सर आईएएस और आईपीएस अधिकारी बनते हैं। अपने साहस के दम पर यह मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों का भी डटकर सामना करते हैं।
इस नवरात्रि, सर्व सुख समृद्धि के लिए कामाख्या देवी शक्ति पीठ में करवाएं दुर्गा सप्तशती का विशेष पाठ : 7 - 13 अक्टूबर 2021 - Durga Saptashati Path Online
नवरात्रि स्पेशल - 7 दिन, 7 शक्तिपीठ में श्रृंगार पूजा : 7 - 13 अक्टूबर
कब मिलेगी आपको अपनी ड्रीम जॉब ? जानें हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से- अभी बात करें FREE