- प्रातः काल जागते ही यदि शंख, घंटा, भक्ति संगीत आदि का स्वर सुनाई दे तो अत्यंत शुभ होता है। पूरा दिन हर्षपूर्ण व्यतीत होता हैं। यदि जागने पर सबसे पहले दही या दूध से भरे पात्र पर निगाह पड़े तो इसे भी शुभ समझा जाता है।
- यदि सुबह - सुबह घर में कोई भिखारी आ जाए तो यह समझिए कि आपका फंसा हुआ या उधार दिया हुआ धन आपको शीघ्र ही वापस मिलेगा।
- यदि घर से किसी कार्य से बाहर जाते हुए आपके सामने सुहागन स्त्री अथवा गाय आ जाए तो कार्य में पूर्ण सफलता मिलने का योग बनता है।
- किसी कार्य से कही जाते हुए अगर आपके सामने कोई व्यक्ति गुड़ ले जाता हुआ दिखे तो बहुत लाभ होता है।
- यदि रास्ते में कोई व्यकित सुन्दर फूल या हरी घास लेकर जाता मिले या आपको किसी दुकान में यह नज़र आ जाये तो बहुत शुभ होता है।
- यदि कही जाते समय मार्ग में कोई भी स्त्री/पुरुष दूध या पानी से भरा बर्तन लेकर कही जाता दिख जाये तो यह बहुत ही शुभ शगुन होता है।
- यात्रा में जाते समय यदि प्रभु की आरती , भजन आदि सुनाई दे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है, यात्रा के सफल होने के पूरे योग बन जाते हैं।
- यदि मार्ग में हसंता खेलता हुआ बालक और फल ,फूल बेचने वाला कोई नज़र आ जाये तो निसंदेह लाभ की प्राप्ति होगी ।
- कही जाने के लिए कपड़े पहनते समय जेब से पैसे गिर जाएँ तो यह धन प्राप्ति का संकेत है। और यदि कपड़े उतारते समय भी ऐसा ही हो तो भी यह शुभ शगुन होता है।
- यदि शरीर पर चिड़िया बीट कर दे तो यह समझिए की आपकी दरिद्रता दूर होने वाली है। यह बहुत ही शुभ शगुन हैं ।
- यदि घर से बाहर निकलते ही वर्षा में भीग जाएँ तो यह बहुत ही शुभ शगुन है।
Adhik Maas 2020: अधिक मास क्यों है महत्वपूर्ण जानें पौराणिक कथा
Adhik Maas 2020: इस वर्ष बन रहें है ख़ास संयोग, जानें क्यों विशेष है अधिक मास
Adhik Maas 2020: अधिक मास में भूलकर भी नहीं करने चाहिए यह काम