अपरा एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये सारे काम:
विष्णु पुराण के अनुसार अपरा एकादशी के दिन चावल का सेवन करना वर्जित माना गया है| जो व्रती इस दिन चावल का सेवन करता है वह पाप का भागीदार बन जाता है| इसलिए इस दिन चावल को त्याग कर व्रत करने से दोगुना फल की प्राप्ति होती है|
अपरा एकादशी व्रत रखने वाले को रात्रि में सोने से परहेज करना चाहिए| मान्यता है कि इस दिन रात्रि में भगवान विष्णु का कीर्तन भजन करने से हमें भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है|
व्रती को पान खाने से भी परहेज करना चाहिए| पान खाना अशुभ माना जाता है माना जाता है कि पान का सेवन करने से मन में रजोगुण की प्रवृत्ति अधिक होने लगती है| इसलिए इसे अशुभ माना गया है|
एकादशी व्रत के दौरान क्रोध करना भी वर्जित माना गया है. क्रोध करना एक प्रकार का मानसिक हिंसा के रूप में माना जाता है| इसलिए क्रोध करने से खुद को परहेज रखें|
इस दिन पेड़ की टहनी तोड़ कर दातुन नहीं करना चाहिए माना जाता है कि पेड़ की टहनी तोड़ने से भगवान विष्णु बेहद नाराज़ होते हैं|
कांशे के बर्तन में भी एकादशी को भोजन नहीं करना चाहिए|
एकादशी व्रत के दिन लहसुन, प्याज और मसूर दाल के सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए|
अधिक जानने के लिए हमारे ज्योतिषियों से संपर्क करें
अपरा एकादशी के दिन क्या करें:
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए|
एकादशी व्रत के दिन पूजा में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का 108 बार जाप करना चाहिए|
एकादशी के दिन पूजा स्थान पर घी का दीपक जलाने से घर में सुख समृद्धि आती है|
इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, फल और मिष्ठान अर्पित करना शुभ फल देता है|
ये भी पढ़े:
कब है अपरा एकादशी, जानें कैसे करें इस दिन पूजा ?
जानें कौन से ग्रह से रिश्ते खराब होते है और किस ग्रह से जीवन में धन की वर्षा होती है
आर्थिक राशिफल 5 जून 2021: जानिए अपरा एकादशी पर ऐसा क्या करें जिससे