myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   All wishes will be fulfilled with the blessings of Bhagwati Bhavani

भगवती भवानी के आशीर्वाद से पूर्ण होंगी समस्त मनोकामनाएं

My Jyotish Expert Updated 17 Apr 2020 07:26 PM IST
All wishes will be fulfilled with the blessings of Bhagwati Bhavani
विज्ञापन
विज्ञापन
माँ दुर्गा हिन्दुओं की प्रमुख देवियों में से एक हैं, जिन्हें देवी शक्ति और जगदम्बा भी कहा जाता हैं । शाक्त सम्प्रदाय की वह मुख्य देवी हैं जिनकी तुलना परम ब्रह्म से की जाती है। दुर्गा को आदि शक्ति, प्रधान प्रकृति, गुणवती योगमाया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकार रहित बताया गया है। वह अंधकार व अज्ञानता रुपी राक्षसों से मनुष्यों की रक्षा करने वाली तथा कल्याणकारी देवी हैं। उनके बारे में मान्यता है कि वे शान्ति, समृद्धि तथा धर्म पर आघात करने वाली राक्षसी शक्तियों का विनाश करतीं हैं।


देवी का जन्म सबसे पहले माँ दुर्गा के रूप में ही माना जाता है जिन्हे भयावय राक्षस महिषासुर का वध करने के लिए अवतरित होना पड़ा था। इसी कारण उन्हें महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार देवताओं को भगाकर महिषासुर ने स्वर्ग पर कब्जा कर लिया था तत्पश्चात सभी देवता मिलकर  इस समस्या के निवारण के लिए त्रिमूर्ती के पास गए। तब ब्रह्मा, विष्णु और शिव ने अपने शरीर की ऊर्जा से एक आकृति बनाई तथा सभी देवताओं ने भी अपनी शक्तियां उस आकृति में डाली।

देवी दुर्गा शक्ति के नाम से भी जानी जाती है। उनका रूप सौम्य और आकर्षक था। सभी देवी-देवताओं की शक्ति होने के कारण माँ दुर्गा सर्वशक्तिमान हैं जो भक्तों की सारी परेशानियों को दूर कर आन्नद प्रदान करती हैं। वह महादेव का त्रिशूल ,नारायण का चक्र तथा ब्रह्मा के कमल से सुशोभित हैं। उन्हें अष्ट व दशम भुजाओं वाली भी कहा जाता है। अष्ट भुजाओं के रूप में वह वास्तु शास्त्र के 8 दिशाओं को सम्बोधित करती हैं वही दशम भुजाओं के रूप में वह 10 कोण को सम्बोधित करती हैं।

माँ दुर्गा सिंह की सवारी करती हैं। मान्यताओं के अनुसार शेर पर सवार होकर माँ दुर्गा दुख और बुराई का अंत करती हैं। माँ दुर्गा को त्रयंबके कहा जाता है यानी तीन आखों वाली देवी। महाकाल शिव भी त्रिनेत्र कहलाए हैं जिनकी तीन आखें थी,उन्हें त्र्यंबकेश्वर भी कहा जाता है। माँ दुर्गा को शिव का ही आधा रूप माना जाता है जिसे शिव की शक्ति भी कहा जाता है। माँ दुर्गा की तीन आखें अग्नि, सूर्य और चंद्र का प्रतीक मानी जाती हैं।माँ दुर्गा की पूजा से भक्तों के सभी कष्टों का विनाश होता है तथा सुख उनके घर में वास करता है।

यह भी पढ़े :-

भगवान सत्यनारायण की पूजा से पूर्ण हो जाती है सभी मनोकामनाएं

चँद्रमा: प्रभाव व उपचार

भगवान की पूजा में क्यों आवश्यक है आरती

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X