भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां रूप माना जाता है | कृष्ण का मतलब होता है जो आकर्षित करता है | यदि श्री कृष्ण प्रसन्न हो जाते हैं तो व्यक्ति का जीवन सुख और समृद्धि से गुजरता है और परिवार में सुख शांति बनी रहती है |
अधिक मास में भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के उपाय:
- अधिक मास में भगवान कृष्ण को तुलसी के पत्ते डालकर खीर का भोग लगाने से व्यक्ति धनवान बन जाता है |
- अधिक मास में श्री कृष्ण भगवान को दक्षिण मुखी शंख से अभिषेक करने से अत्यंत लाभ प्राप्त होता है |
- अधिक मास में श्रीकृष्ण को गुरु के रूप में घर में स्थापित करना चाहिए | श्रीकृष्ण को पीले फूल और तुलसी के पत्ते अर्पित करने चाहिए और साथ में हरि कीर्तन करना चाहिए | भगवान कृष्ण अत्यंत ही प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा जातक पर हमेशा बनाए रखते हैं |
- अधिक मास में श्री कृष्ण की आराधना करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं |
- अधिक मास में श्री कृष्ण की पूजा करने से जो भी व्यक्ति शनि से पीड़ित होता है उसकी कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी हो जाती है |
- अधिक मास में भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा अपने भक्तों पर बरसाते हैं |
- माखन मिश्री का भगवान कृष्ण को भोग लगाया जाए तो श्री कृष्ण अत्यंत ही प्रसन्न होते हैं |
- संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करने से श्री कृष्ण प्रसन्न होकर संतान सुख का वरदान देते है |
- रोजगार में वृद्धि होती है |
- अधिक मास में श्री कृष्ण की आराधना करने से व्यापार में लाभ प्राप्त होता है |
- अधिक मास में श्री कृष्ण की पूजा करने से सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है |
Adhik Maas 2020: अधिक मास क्यों है महत्वपूर्ण जानें पौराणिक कथा
Adhik Maas 2020: इस वर्ष बन रहें है ख़ास संयोग, जानें क्यों विशेष है अधिक मास
Adhik Maas 2020: अधिक मास में भूलकर भी नहीं करने चाहिए यह काम