वृष राशि:
राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है, बैल स्वभाव से ही अधिक पारिश्रमी और बहुत अधिक वीर्यवान होता है, साधारणत: वह शांत रहता है, किन्तु क्रोध आने पर वह उग्र रूप धारण कर लेता है। यह स्वभाव वृष राशि के जातक में भी पाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वृषभ राशि को एक महत्वपूर्ण राशि माना गया है. वृषभ राशि को 12 राशियों में दूसरे स्थान पर रखा गया है. इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी विशेष रूप से मेहरबान रहती हैं। इन्हें जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ये लोग मेहनती होते हैं और इन्हें किस्मत का भी पूरा साथ मिलता है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी ही रहती है। ये लोग हर कार्य में सफलता पाने में सक्षम होते हैं। ये जहां रहते हैं वहां अपनी एक अलग ही पहचान बना लेते हैं।
कराएं दिवाली की रात लक्ष्मी कुबेर यज्ञ, होगी अपार धन, समृद्धि व् सर्वांगीण कल्याण की प्राप्ति : - 04 नवंबर 2021