1) मिथुन राशि:- मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इस राशि के लोग काफी चतुर होते हैं। ये जीवन में बहुत पैसा कमाते हैं लेकिन उसे बहुत जल्दी खर्च कर देते हैं। मिथुन राशि के लोग दिखावा करने में काफी विश्वास रखते हैं और दिखावे के पीछे इनके बहुत पैसे खर्च होते हैं। इस राशि के जातकों को बन ठनकर रहने में बहुत मजा आता है। ये लोग अपने कपड़ों पर बहुत पैसे खर्च करते हैं। इनके हाथ में जैसे पैसा आता है ये उन्हें खर्च कर देते हैं। ये लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। इन्हें जीवन में हर तरह की सुख सुविधा चाहिए होती है। ये लोग ऐशो आराम पर भी बहुत पैसे लुटाते हैं।ये चाहे जितना भी पैसा कमा लें लेकिन इनके पास हमेशा पैसों की कमी रहती है। जब ये लोग पैसा खर्च करना शुरू करते हैं तब ये आगे का बिल्कुल नहीं सोचते। जब इनका सारा पैसा खत्म हो जाता है तब इन्हे पछतावा होता है।
जीवन के संकटों से बचने हेतु जाने अपने ग्रहों की चाल, देखें जन्म कुंडली