सिंह राशि (Leo)
राशि चक्र के अनुसार सिंह राशि पांचवी राशि है। सिंह राशि वालों का स्वभाव नारियल की तरह होता है, ऐसे लोग बाहर से कठोर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंदर से बिल्कुल सरल स्वभाव के होते हैं। ये झूठ बोलने वाले व्यक्ति को बिल्कुल पसंद नहीं करते। नियम और अनुशासन का में रहना इन्हें अच्छे लगता है। इन्हें मधुर बातें करना नहीं आता है। इन्हें बात को घुमा-फिराकर नहीं कहते , जिस कारण कभी-कभी दूसरे लोग इन्हें सही ढंग से नहीं समझ पाते हैं। जिस कारण इन्हें अपने प्रेम संबंध, नौकरी और करियर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।
मकर (Capricorn)
शनि देव को मकर
राशि के स्वामी माना जाता हैं। ज्योतिष शास्त्र शनि देव को एक क्रूर और न्याय प्रिय ग्रह माना गया है। मकर राशि वालों पर शनि का प्रभाव बना रहता है। शनि देव को सही को सही और गलत को गलत कहना प्रिय है। ऐसे व्यक्ति गलत करने वालों को क्षमा नहीं करते हैं, या फिर उनसे दूरी बना लेते हैं। मकर राशि वालों को सम्मान के मामले में किसी भी तरह का समझौता करना पसंद नहीं है। जिस कारण इन्हें कभी-कभी लक्ष्यों को प्राप्त करने में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। ये नियम के पक्के होते हैं। दूसरों की खुशी के लिए भी ये झूठ नहीं बोलते हैं।
दरिद्रता से मुक्ति के लिए ज़रूरी है अपने ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी, देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में