मेष: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। यह अग्नि तत्व
राशि है। यदि मंगलबद अर्थात खराब है या पत्रिका मांगलिक है तो ऐसे व्यक्ति क्रोधी तो होते ही हैं, परंतु यह बहुत तेज दिमाग के भी होते हैं। यह जीवन में हर तरह की रिस्क उठाना जानते हैं। यह दोस्तों के दोस्त और दुश्मनों के दुश्मन हैं। यह किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये किसी को धोखा नहीं दे सकते परंतु धोखा खाने के बाद इनसे कोई बच नहीं सकता। यह खुद के साथ हुए बुरे को कभी भुलते नहीं हैं। लड़ने पर आए तो इनसे बुरा कोई नहीं और देने पर आए तो इनसे महादानी कोई नहीं। यह बहुत ही महत्वकांशी होते हैं। मंगल अच्छा है तो यह राजनीति, सेना या पुलीस के उच्चपद पर होते हैं।