डॉ. अंजू शर्मा एक जानी-मानी मनोचिकित्सक, साउंड और एनर्जी मास्टर हैं। उन्हें वैकल्पिक चिकित्सा एवं अन्य थेरेपी के क्षेत्र में 10 वर्ष का अनुभव प्राप्त है। वह एक सर्टिफाईड अरोमा थेरेपी फैसिलिटेटर हैं। वह साइंटिफिक वास्तु हीलिंग में मास्टर ट्रेनर और एनर्जी एंड रेडिएशन हीलर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें कई थेरेपी को लेकर मान्यता मिली है।
डॉ. अंजू शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान कार्य के लिए 14 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं। हाल ही में उन्हें आवाज के क्षेत्र में कार्य करने के लिए 'साउंड क्वीन' के खिताब से सम्मानित किया गया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर कैसे आवाज से बीमारियों को दूर करते हुए स्वास्थ्य लाभ पाया जा सकता है। उनके जीवन का उद्देश्य समस्याओं की जड़ में जाकर उसे दूर करना है।