पूजन विधि
मान्यता के अनुसार गुप्त नवरात्रि तांत्रिक और अघोरी मां दुर्गा की पूजा आधी रात को की जाती है। घर के किसी एकांत जगह में स्नान करके मां दुर्गा की प्रतिमा या मूर्ति को स्थापित किया जाता है। और मां को सुनहरे गोटे वाला चुनरी ओढ़ा कर उन्हे लाल रंग की सिंदूर अर्पित करतें हैं। इसके अलावा माता के चरणों में केले , सेब, बताशे, पानी युक्त नारियल, व श्रृंगार की चीजें भी समर्पित करतें हैं। मां अम्बे को लाल पुष्प प्रिय हैं इसलिए उन्हें लाल फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। मां दुर्गा के समक्ष सरसों की दीप प्रज्वलित कर 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र का जाप करें।
इस साल किस राशि में कब प्रवेश करेंगे शनि, एक क्लिक से जानें किन जातकों पर समाप्त होगी साढ़े-साती