Aaj ka rashifal
- फोटो : Myjyotish
वृषभ : किस्मत आपके पक्ष में है, किन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आग से बचाव करें। अगर हो सके तो रात में वाहन ना चलाएँ। आप कई चीज़ों पर पैसे की बर्बादी कर सकते हैं, बच कर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगाI अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है वरना परिणाम आपके पक्ष में नही आएगा। यदि मित्रों क साथ किसी यात्रा में जाना है तो जाइए, यात्रा काफ़ी सुखद रहने वाली है। प्रेम संबंधों में में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी।