myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   Dhanteras significance blessings things money gains benefits

जानिए क्या है धनतेरस का महत्व व किन कामों से धन के देवता होंगे प्रसन्न

sonam Rathore My jyotish expert Updated Mon, 01 Nov 2021 11:47 AM IST
Dhanteras significance
1 of 12
दीवाली का त्योहार नजदीक आ गया है। चारों ओर दीवाली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही धनतेरस की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस साल दीवाली 4 नवंबर को है और उससे दो दिन पहले 2 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा।धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन लोग धन के देवता कुबेर की पूज करते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी, धन्वतंरि और यमराज की भी पूजा की जाती है।

दीवाली के साथ साथ धनतेरस  का भी बहुत महत्व होता है। इस दिन सोना चांदी या धातु से बनी चीज खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग अपने घरों के लिए भी सामान खरीदते हैं,जैसे पलंग, फ्रिज, फिल्टर, अलमारी आदि। धनतेरस के कुछ दिन पहले से ही बाज़ार बर्तन और सामानों से सज जाता हैं। हमें दुकानों में रंग बिरंगी चीज़े दिखाई देने लगती हैं। सामानों से भरे बाज़ार का नज़ारा काफी देखने लायक होता है। 

हस्तरेखा ज्योतिषी से जानिए क्या कहती हैं आपके हाथ की रेखाएँ

फ्री टूल्स

X